सामाजिक न्याय के साथ विकास और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी की स्थापना 30 अक्टूबर 2003 में हुई। समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान सुनिश्चित करते हुए जदयू का निरंतर प्रसार होता गया। अल्प अवधि में जदयू ने बिहार सहित अन्य राज्यों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवायी। बिहार, झारखंड, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश की जनता ने जद(यू) पर अपना भरोसा व्यक्त किया। इस वर्ष अभी तक 1 करोड़ से अधिक लोगों ने जदयू की सदस्यता लेकर नया इतिहास रच दिया है। यह नीतीश जी की जनसेवा पर आम लोगों के भरोसे की मुहर है।